उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर लोगों ने नाले के खुले कवर, खराब सड़कों और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पोस्ट की हैं। हिरण मगरी में नाले के कवर हटने से हादसे का खतरा बना हुआ है, वहीं सेक्टर-13 में सड़क पर गहरे गड्ढों से लोग परेशान हैं। दूसरी ओर, सवीना खेड़ा रोड पर नई स्ट्रीट लाइट लगाई गई और कालका मंदिर मार्ग पर बंद पड़ी लाइट ठीक करवाई गई। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर, जिनसे लोगों को राहत मिली... लाइनमैन चुन्नीलाल बने आज के 'पब्लिक के स्टार' सवीना खेड़ा रोड क्षेत्र से कैलाश नागदा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि माध्यमिक बालिका विद्यालय के पास स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हुई थी। रात के समय अंधेरा रहने से छात्राओं, अभिभावकों और स्थानीय लोगों को परेशानी होती थी। अंधेरे के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को दुर्घटना का डर भी बना रहता था। समस्या सामने आने के बाद नगर निगम के लाइनमैन चुन्नीलाल ने मौके पर नई रोड लाइट लगवाकर समाधान करवाया। इससे विद्यालय के पास रोशनी की व्यवस्था हुई और स्थानीय लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए लाइनमैन चुन्नीलाल को आज का 'पब्लिक के स्टार' चुना गया। कालका मंदिर मार्ग पर एक महीने से बंद स्ट्रीट लाइट हुई ठीक पहाड़ा स्थित कालका मंदिर मार्ग से अशोक गोयल ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पिछले एक महीने से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी थी। इसके कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता था और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने स्ट्रीट लाइट ठीक करवा दी। लाइट चालू होने से सड़क पर रोशनी हुई और क्षेत्रवासियों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान का इंतजार… हिरण मगरी में नाले के कवर हटे, हादसे का खतरा हिरण मगरी से दुष्यंत त्रिवेदी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में नाले के कवर हट गए हैं। नाला खुला होने से यहां से गुजरने वाले राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। खासकर रात के समय खुले नाले का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका रहती है। स्थानीय लोगों को डर है कि समय रहते नाले को ढका नहीं गया तो कोई हादसा हो सकता है। हिरण मगरी सेक्टर-13 में सड़क पर गहरे गड्ढे, आवागमन में परेशानी खेड़ा, हिरण मगरी सेक्टर-13 से अजय बजाज ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र की सड़कों की हालत खराब है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को भी संभलकर निकलना पड़ता है। सड़क की खराब हालत से रोजाना इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:टंकी बने 2 साल हुए, कंठ अब भी प्यासे, आवारा पशु लोगों पर कर रहे हमला 2.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 3.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 4. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 5.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 6.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 7.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 8.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 9.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 10.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप