उदयपुर में एक स्कूल में बच्चे के सिर पर पोल गिरने से मौत मामले में सर्व सामाजिक संगठन ने गोवर्धन विलास पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग थाने के अंदर घुस गए। थाना अधिकारी के चेंबर में जाकर स्कूल संचालक की गिरफ्तारी नहीं होने पर गुस्सा जाहिर किया। प्रदर्शन करते हुए बच्चे की मौत पर मंगलवार को लोगों ने न्याय मांगा। आक्रोशित लोग स्कूल संचालक को थाने लाने की बात पर अड़े रहे। रात करीब सवा 8 बजे से बातचीत शुरू हुई। लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा- बच्चे की मौत मामले में परिवार को न्याय मिले। बच्चे की मौत में कौन जिम्मेदार है? क्या-क्या लापरवा​हियां रही? किसके स्तर पर रहीं? इसकी जांच हो। वहीं पुलिस रात सवा आठ बजे स्कूल संचालक को लेकर थाने आई। इसके बाद आक्रोशित लोगों के प्रतिनिधिमंडल और पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक शुरू हुई। बैठक में प्रतिनिधिमंडल की मांगों को लेकर चर्चा शुरू हुई और कई मांगों पर चर्चा हो रही। रात साढ़े नौ बजे जाकर सहमति बनी। डॉ परमवीर सिंह दुलावत ने बताया कि परिवारजनों की सहमति से तय हुआ की पुलिस दी रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्ष जांच कर मामले में कार्रवाई करेगी। साथ ही परिवार को आर्थिक सहायत देने पर भी बात बनी। तस्वीरों में देखे पूरा घटनाक्रम… लोगों ने स्कूल संचालक को गिरफ्तार करने की मांग की थानाधिकारी के सामने प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा- स्कूल संचालक पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान परमवीरसिंह दुलावत ने कहा- हादसे की पूरा सीसीटीवी फुटेज सार्व​जनिक किया जाए। अगर फुटेज के साथ छेड़छाड़ की होगी तो बर्दाश्त नहीं होगा। बाद में थानाधिकारी राजेंद्र सिंह चारण ने अब तक की गई पुलिस कार्रवाई को सभी को बताया। थानाधिकारी ने कहा- जो रिपोर्ट सोमवार को दी गई, उसके अनुसार ही कार्रवाई की गई। इस पर सभी ने कहा कि परिवार के सदस्य और रिश्तेदार सोमवार को सदमे में थे। जल्दबाजी में रिपोर्ट दी। इसके बाद मंगलवार को एक और रिपोर्ट पुलिस को दी गई। इसमें स्कूल संचालक पर हत्या का मामला दर्ज कराने की मांग की। आसपास के थाने से जाब्ता बुलाया विरोध प्रदर्शन के बीच आसपास के पुलिस थाने से जाब्ता गोवर्धन विलास थाने में बुलाया गया। नाई थाने के SHO मुकेश सोनी भी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से थाने में जाब्ता बढ़ाया गया है। वहीं सूरजपोल, नाई, जावरमाइंस, हिरणमगरी सहित आसपास के थानों का जाब्ता गोवर्धन विलास में बुलाया गया। मौके पर एडिशन एसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, डीएसपी सूर्यवीर सिंह, डीएसपी गोपाल चंदेल आदि भी मौके पर पहुंचे। दोपहर से रात तक डटे रहे लोग गोवर्धन विलास पुलिस थाने में दोपहर से आंदोलन शुरू हुआ और रात तक लोग यहीं डटे रहे। इस दौरान पूरे थाने में पुलिस बल की संख्या भी बढ़ा दी गई और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने व्यवस्था की। बच्चे के सिर पर पोल गिरने से हुई थी मौत गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में सेंट एंथोनी स्कूल में सोमवार दोपहर 12:30 बजे तीसरी कक्षा का छात्र महर्थ राजसिंह (8) पुत्र देवेंद्र पाल सिंह चौहान की मौत हो गई थी। आरकेपुरम तीतरड़ी में रहने वाला ये बच्चा हैंडबॉल के पोल पर लटका था। तभी उसका बैलेंस बिगड़ गया था। पोल सीधे बच्चे के सिर पर आकर गिर गया था। इससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई थी। ये खबर भी पढ़ें… स्कूल में 8 साल के बच्चे पर गिरा पोल, मौत:इकलौते बेटे का शव देख पिता बेहोश, सेंट एंथोनी स्कूल में हैंडबाल खेलते वक्त हुआ हादसा