उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्याओं को पोस्ट के जरिये अधिकारियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। वार्ड की हकीकत देखने के बाद संबंधित विभाग भी उन पर तुरंत कार्रवाई कर समाधान करवा रहा है। ‘भास्कर समाधान’ पर आप जितना अपनी समस्याओं को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाएंगे उतना ही उनके समाधान होने की उम्मीद है। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। शहर में बदलाव लाने का यह आपका पहला कदम होगा। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… सज्जन नगर: न रोड लाइट जलती न ही होती सफाई एनएच 8, गोवर्धन विलास, सज्जन नगर से समस्त क्षेत्रवासियों ने इलाके की बदहाल सफाई व्यवस्था और सफाई कर्मचारियों की अनदेखी की ओर प्रशासन का ध्यान दिलाया है। उन्होंने लिखा है कि मार्वल वॉटर पार्क के पास से देवली गांव को जा रही रोड पर रोड लाइट्स बंद हैं, खाली प्लॉट में कचरा और टूटी नालियों की समस्या है। लोगों की इन समस्याओं का समाधन करें। गणेशपुरा: नाले का कवर टूटा, सरिये बाहर निकले तम्बावती मार्ग, लोहार कॉलोनी, शबरी कॉलोनी, गणेशपुरा से नाले के टूटे कवर की समस्या मोहम्मद सोहेल छीपा ने पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि आयड़ मेन रोड बस स्टैंड पर ये नाला काफी समय से टूटा हुआ है। इसके सरिये भी निकले हुए हैं। रात के अंधेरे में इससे हादसा होने का डर बना रहता है। समस्या का समाधान करवाएं। कुशल बाग: 3 साल पहले खोला नाला, फिर ढका ही नहीं खारा कुंआ, कुशल बाग से वैभव जोशी ने नाले की साफ–सफाई न होने को लेकर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि 3 साल पहले इस नाले को पुनर्निर्माण और साफ सफाई के लिए खोला गया था। लेकिन न तो इसका जीर्णोद्धार हुआ न ही सफाई ही की गइ्र। लेकिन तीन साल से ये नाला ऐसे ही खुला पड़ा है। अब इसमें आए दिन पालतू और बेसहारा पश्शु गिर रहे हैं। बदबू और मच्छरों के कारण लोगों को परेशानी हो रही है वो अलग है। इसका समाधन करवाएं। आशापुरा विहार: नालियां न होने से निकासी बनी समस्या शंकरलाल रेगर ने आशापुरा विहार से कालोनी में गंदा पानी जमा होने और उनमें मच्छर पनपने की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट में बताया कि उदयपुर नगर निगम के नए बने वार्ड 64 में हमारी कॉलोनी में सड़क और गलियों में गंदा पानी बह रहा है। संबंधित विभाग से निवेदन है कि इस कॉलोनी में नालियों की व्यवसथा करवाएं ताकि निकासी सुचारु हो। अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… राधाजी चौक: पोस्ट के बाद फिर रोशन हुई स्ट्रीट लाइट शहर के राधा जी चौराहा क्षेत्र में रहने वाले अजय चौबीसा ने पीपी सिंघल मार्ग पर रोड लाइट खराब होने की समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की थी। समस्रूा पोसट होने के बाद नगर निगम के जेईएन राजकुमार मावलिया ने कार्रवाई की और लाइट ठीक करवा दी है। समस्या के समाधान से क्षेत्र के लोगों में खुशी देखने को मिली है। ब्रह्मपुरी: वार्ड 23 के पार्षद मनोज साहू बने 'पब्लिक के स्टार' ब्रह्मपुरी की शर्मा कॉलोनी से गोपाल माली ने सीवरेज की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि वार्ड 23 में कई दिनों से गली में बनी सीवरेज लाइन चोक होने के कारण ओवरफ्लो होकर गली में बह रही है। समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होने के बाद पार्षद मनोज साहू ने तुरंत मौके पर जाकर निगम की टीम को बुलवाया और समाधान करवा गली के लोगों को राहत देने का काम किया। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश