उदयपुर शहर में दिवाली के त्योहार पर बाजारों में होने वाली खरीदारी की भीड़ और पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए यातायात पुलिस ने नया वन-वे प्लान लागू किया है। यह नई ट्रैफिक व्यवस्था 6 नवंबर से 15 नवंबर तक पूरे 10 दिन लागू रहेगी। इसके तहत हर दिन सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक पुराने शहर और प्रमुख बाजारों में वन-वे नियम लागू रहेगा। शहर में जाम न लगे और लोग आसानी से आ-जा सकें, इसके लिए एसपी ऑफिस ने यह आदेश जारी किए हैं।