उदयपुर शहर से सटे उपली बड़ी गांव में लेपर्ड के हमले से घायल महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। लेपर्ड ने रविवार रात महिला पर हमला बोला था। क्षेत्र में लेपर्ड के हमले से ये दूसरी मौत है, जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उदयपुर के एमबी अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी विंग के न्यूरो सर्जरी वार्ड में भर्ती उपली बड़ी के गमेती बस्ती निवासी भूरी बाई (52) पत्नी बंशीलाल गमेती का उपचार चल रहा था और मंगलवार दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। लेपर्ड के हमले में दूसरी मौत इलाके में लेपर्ड के हमले में दूसरी मौत होने से गमेती बस्ती और आसपास के ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश पैदा हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में लगातार हो रहे हमलों के बाद इंसानों की मौत हो रही है। लेपर्ड के हमले की 2 घटनाएं सज्जनगढ़ का जंगल पास ही उपली बड़ी के पास में जो जंगल है वहां पर वन विभाग की पिछली गणना के अनुसार, इस 5 वर्ग किमी के क्षेत्र में करीब 6 लेपर्ड देखे गए थे। माना जा रहा है कि इन्हीं लेपर्ड का आबादी क्षेत्र में मूवमेंट है। वैसे इन गांवों से सटा सज्जनगढ़ अभयारण्य भी है जहां भी लेपर्ड हैं और उनका बड़ी तालाब की तरफ का मूवमेंट रहता है। ये खबरें भी पढ़े.. महिला पर लेपर्ड ने किया हमला, गंभीर घायल:चेहरे और गर्दन पर दांत गड़ाए, टॉयलेट जाने के लिए निकली थी; शोर मचाने पर भागा उदयपुर में किसान को 500 मीटर घसीटकर ले गया लेपर्ड:छत पर सोते वक्त किया हमला; शरीर के कई हिस्से खा गया, पैर अलग पड़ा मिला, लगाए तीन पिंजरे