उदयपुर में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण में गांवों की सियासत गरमा गई है। 10 पंचायत समितियों की 284 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 1480 उम्मीदवार मैदान में है। इधर, उदयपुर जिले की एक ग्राम पंचायत में सरपंच से लेकर वार्ड पंच सभी निर्विरोध चुने गए। यह फैसला पूरे गांव ने मिलकर किया। नामांकन के दौरान कई पंचायतों में उम्मीदवारों के साथ पहुंचे समर्थकों ने भी अपनी ताकत दिखाई। नाम वापसी के बाद सरपंच की दौड़ में कितने उम्मीदवार मैदान में रहेंगे इसकी तस्वीर साफ हो गई है। जिले की 10 पंचायत समितियों की 284 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए कुल 1480 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। वहीं, 600 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। एक सरपंच के निर्विरोध होने के बाद अब शेष 283 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए चुनावी मुकाबला होगा। प्रथम चरण में सरपंच पदों के लिए कुल 2110 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। इनमें 2098 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया। जांच के बाद 2081 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए। इसके पश्चात 600 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। एक अभ्यर्थी के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद अब 1480 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भींडर में सर्वाधिक 231, नाई में सबसे कम 67 प्रत्याशी
सरपंच पद के लिए सर्वाधिक 231 प्रत्याशी भींडर पंचायत समिति में चुनाव मैदान में हैं। यहां 32 ग्राम पंचायतों में कुल 305 नामांकन दाखिल हुए थे। जांच के बाद 303 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए तथा 72 ने नाम वापस लिए। नाई पंचायत समिति की 20 ग्राम पंचायतों में सबसे कम 67 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। एक ग्राम पंचायत में 16 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
प्रथम चरण के चुनाव में भींडर पंचायत समिति की चारगदिया ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए सर्वाधिक 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां कुल 18 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया था, जिनमें से दो ने नाम वापस लिए। पंचायत समिति ओगणा के निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार सीताराम खटीक ने बताया कि उदयपुर जिले के नव गठित पंचायत समिति ओगणा की ग्राम पंचायत चोखला बारा में सरपंच से लेकर वार्ड पंच सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए। ग्राम पंचायत के सभी ग्रामीणों ने मिलकर सरपंच और वार्डपंच निर्विरोध चुनने की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान सरपंच पद के लिए सर्वसम्मति से विरम चंद डूंगरी सहित 7 वार्ड पंचों का सभी ग्रामीणों ने मिलकर सहमति से निर्वाचन करवाया। शुक्रवार को सभी ने अपना नामांकन दाखिल किया। अनारक्षित सीटों पर दावेदारों की भीड़ जिन ग्राम पंचायतों में सरपंच पद अनारक्षित है, वहां बड़ी संख्या में दावेदारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। सरपंचों के पदों पर कई उम्मीदवार खड़े हुए तो वार्ड पंचों के पद भी अनारक्षित वार्ड में मुकाबला है। 2466 वार्ड पंचों का भी चुनाव कल उदयपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के अनुसार, प्रथम चरण में 10 पंचायत समितियों की 284 ग्राम पंचायतों में 283 सरपंच और 2466 वार्ड पंच पदों के लिए चुनाव होगा। पंच-सरपंच पदों के लिए मतदान 24 अक्टूबर को होगा। सबसे ज्यादा सरपंच के पद फलासिया पंचायत समिति में 35 हैं। सबसे ज्यादा वार्ड पंचों के पद भींडर पंचायत समिति में 308 है। शनिवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। इनपुट सहयोग - दुष्यंत पूर्बिया, झाड़ोल
उदयपुर पंचायतीराज चुनाव की ये खबरें भी पढ़ें… उदयपुर में 66.88% वोटिंग, नाई में सबसे ज्यादा मतदान हुआ:मावली में सबसे कम; शाम तक आदिवासी इलाकों की सीटों पर दिखा उत्साह, कल सरपंच का नामांकन उदयपुर में जिला परिषद चुनावी मैदान में मजदूर, सीए, वकील:दो पूर्व MLA से लेकर विधायक बेटा और दो जिलाध्यक्ष भी ताल ठोक रहे; प्रत्याशियों की पढे़ं प्रोफाइल उदयपुर में EX-MLA के सामने MLA का बेटा मैदान में:वल्लभनगर से हिम्मतसिंह झाला के सामने देवीलाल जाट; राजसिंह का करणी सेना अध्यक्ष से मुकाबला विधायक का चुनाव लड़े झाला, कटारा ने भी भरा पर्चा:पूर्व MLA दलीचंद, विधायक का बेटा मैदान में; जिला परिषद के 111, पंचायत समिति के 272 प्रत्याशियों के नामांकन उदयपुर में जिला परिषद के लिए कांग्रेस की लिस्ट जारी:MLA का बेटा भी मैदान में, उदयलाल आंजना के करीबी को मिला टिकट; पढ़िए पूरी सूची उदयपुर में जिला-परिषद सदस्यों के लिए भाजपा की सूची जारी:पूर्व विधायक-MLA प्रत्याशी भी मैदान में; MLA की बेटी ने भी पर्चा भरा; पूर्व जिलाध्यक्ष का टिकट कटा जिला परिषद के 48, पंचायत समिति के 292 नामांकन दाखिल:कांग्रेस से लालसिंह-राजसिंह झाला, भाजपा से चंद्रगुप्त सिंह का पर्चा दाखिल