उदयपुर में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान शांतिपूर्ण हुआ। इसमें उदयपुर जिले की सायरा, कोटड़ा, गोगुन्दा, बड़गांव, सुलाव तथा देवला पंचायत समिति शामिल है। उदयपुर में 69.48% प्रतिशत मतदान हुआ। ग्राम पंचायत कड़िया के राजस्व गांव दुलावतों का गुड़ा और माताजी के वार्ड नंबर 5, 9, 10, 11 के सभी ग्राम वासियों ने मतदान का बहिष्कार किया। उदयपुर में 69.48% प्रतिशत मतदान उदयपुर जिला परिषद सदस्य के 14 वार्डों में 36 तथा पंचायत समिति सदस्य के 96 वार्डों के लिए 248 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। दूसरे चरण में कुल 458 मतदान केंद्रों पर 3 लाख 89 हजार 323 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पहले देखें वोटिंग की तस्वीरें…. इस चरण में जिला परिषद के वार्ड संख्या 1 से 8, 10 एवं 11 तथा 44 से 47 के लिए मतदान हुआ। मतगणना 20 नवंबर को होगा। दूसरे चरण में सरपंच व वार्ड पंच पदों के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होगा। इसी दिन रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। उदयपुर जिला परिषद के 47 सीटों पर कुल 126 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले चरण में जिला परिषद के 25 वार्डों में मतदान हो चुका है जिसमें 10 पंचायत समितियों में 435 उम्मीदवार पंचायत समिति सदस्य मैदान में थे। लाइव अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजरे…