उदयपुर शहर में नागरिक सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याएं लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। कहीं खाली प्लॉट कचरा डिपो बन चुके हैं, तो कहीं महीनों से पेयजल का कम प्रेशर लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। कई इलाकों में खराब स्ट्रीट लाइटों के कारण रात के समय अंधेरा और असुरक्षा का माहौल है, वहीं एक क्षेत्र में बिजली के तार घर के अंदर से गुजरने से बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। इन समस्याओं को स्थानीय नागरिकों ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर प्रमुखता से उठाया और संबंधित विभागों से त्वरित कार्रवाई की मांग की। शिकायतों के बाद कुछ मामलों में प्रशासन ने तेजी से कदम उठाते हुए बिजली आपूर्ति बहाल की और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को भी दुरुस्त कराया। नाकोड़ा नगर 2 में चार महीने से अंधेरे में डूबे इलाके में रोशनी लौटने पर क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और यूडीए के लाइनमैन आशीष मीणा की तत्परता की सराहना करते हुए उन्हें आज का 'पब्लिक का स्टार' बताया। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… बिजली संकट की समस्या का समाधान उदयपुर शहर के चित्रकूट नगर स्थित कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल के पास पिछले कुछ समय से ठप पड़ी बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया गया है। स्थानीय निवासी दीपक सिंह जलाल ने इस बिजली संकट की समस्या को दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट किया था। खबर पोर्टल पर आते ही संबंधित बिजली विभाग तुरंत हरकत में आया और तकनीकी खामी को दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी। बिजली वापस आने से अस्पताल आने वाले मरीजों और आस-पास के निवासियों ने बड़ी राहत महसूस की है। नाकोड़ा नगर 2 में अंधेरे से मिली बड़ी राहत उदयपुर शहर के धौजी की बावरी इलाके में आने वाले नाकोड़ा नगर 2 के निवासियों को लंबे समय बाद अंधेरे से छुटकारा मिला है। स्थानीय निवासी विशाल ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत पोस्ट की थी कि इलाके की स्ट्रीट लाइटें पिछले 4 महीनों से बंद पड़ी हैं, जिससे रात के समय राहगीरों को भारी परेशानी हो रही थी। इस समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) के लाइनमैन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर खराब लाइटों को ठीक कर दिया। लाइटें दोबारा चालू होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। आशीष मीणा बने आज 'पब्लिक के स्टार' धौजी की बावरी इलाके में स्थित नाकोड़ा नगर 2 की गलियां लंबे समय बाद रोशनी से जगमगा उठी हैं। यहां पिछले 4 महीनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की गंभीर समस्या को स्थानीय निवासी विशाल ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर प्रमुखता से उठाया था। समस्या पोस्ट होने पर उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) प्रशासन तुरंत एक्शन में आया। यूडीए के लाइनमैन आशीष मीणा ने बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंचकर सभी खराब लाइटों को दुरुस्त कर दिया। लाइटें चालू होने से क्षेत्रवासियों को अंधेरे और असुरक्षा से मुक्ति मिली है, जिसके लिए उन्होंने लाइनमैन आशीष मीणा की मुस्तैदी की सराहना करते हुए उन्हें 'पब्लिक का स्टार' बताया है। अभी भी कुछ समस्याओं पर समाधान की आस… खाली प्लॉट बना 'कचरा डिपो' उदयपुर के हिरण मगरी सेक्टर 14 में खाली पड़े एक प्लॉट में कचरे का अंबार लग गया है। स्थानीय निवासी राकेश जैन ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट करते हुए बताया कि पड़ोस के खाली प्लॉट में लोगों के जरिए लगातार कचरा फेंकने से वहां गंदगी का ढेर लग चुका है। इससे पूरे इलाके में तेज बदबू फैल रही है और मौसमी बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। क्षेत्रवासियों ने उदयपुर नगर निगम से मांग की है कि इस प्लॉट की तुरंत सफाई करवाई जाए और वहां कचरा पात्र रखवाया जाए। शिकायतों के बाद भी जलदाय विभाग सुस्त कृष्णापुरा गली नंबर 6 में पिछले छह महीनों से पेयजल संकट गहराया हुआ है। स्थानीय निवासी गणेश लाल सालवी ने 'भास्कर समाधान' पर लिख कर बताया कि इलाके के नलों में पानी का प्रेशर बेहद कम है, जिससे मात्र एक बाल्टी पानी भरने में 15 मिनट का समय लग जाता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वे पिछले 6 महीने से इस समस्या को लेकर जलदाय विभाग (PHED) के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। परेशान जनता ने अब विभाग से तुरंत प्रेशर ठीक कर नियमित जलापूर्ति की मांग की है। स्ट्रीट लाइट ठीक कर सुरक्षा पुख्ता करने की मांग शहर के अमृत नगर इलाके की पैसिफिक यूनिवर्सिटी रोड पर खराब स्ट्रीट लाइटों के कारण स्थानीय निवासी परेशान हैं। क्षेत्रवासी देवी सिंह राणावत ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत पोस्ट करते हुए बताया कि गली की रोड लाइट लंबे समय से बंद पड़ी है। रात होते ही पूरी सड़क पर घाना अंधेरा छा जाता है, जिससे राहगीरों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों का कहना है कि अंधेरे का फायदा उठाकर इलाके में असामाजिक गतिविधियों और अनहोनी का डर लगातार बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से बंद लाइटों को जल्द ठीक करने की मांग की है। बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही उदयपुर शहर के कुराबाद नाला फला क्षेत्र में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्थानीय निवासी मोहित शर्मा ने 'भास्कर समाधान' पोर्टल पर समस्या पोस्ट करते हुए बताया कि अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) के बिजली के तार उनके घर के अंदर से होकर गुजर रहे हैं। मोहित का कहना है कि जब ये तार डाले जा रहे थे, तब उन्होंने लाइनमैन को ऐसा करने से मना भी किया था, लेकिन विभाग की तरफ से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। घर के भीतर मौजूद इन तारों से हर समय करंट और अनहोनी का खतरा बना रहता है। पीड़ित परिवार ने विभाग से इन तारों को तुरंत घर से बाहर शिफ्ट करने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1.उदयपुर में सड़क पर गड्ढे, नलों में सूखा:कॉलोनियों में बुनियादी विकास की खुली पोल, ऐप पर पोस्ट होते ही दौड़ा प्रशासन 2.उदयपुर में सड़कें बनीं आफत:गारियावास में छाया अंधेरा, प्रताप नगर में गैस पाइपलाइन के लिए खोदी सड़क छोड़ दी अधूरी 3.उदयपुर में जनता की आवाज का दिखा दम:कहीं 15 दिन बाद हटा कचरा तो कहीं दुरुस्त हुई पानी की टंकी 4.‘भास्कर समाधान’ पर एक क्लिक में हल:फतहसागर में बेसहारा पशु ब्रिज से गिर रहे, बड़गांव में बिजली के तारों पर लटका पेड़, खुली नालियों से हादसे का डर 5.हिरण मगरी में बंद रोड लाइटें ठीक:आर्य समाज मार्ग पर नाली साफ होने से खत्म हुआ जलभराव, लेकिन कॉलोनियों में टूटी सड़क बनी परेशानी 6.उदयपुर में समस्याओं को लेकर लोगों ने उठाई आवाज:सीवर के पानी और मलबे से बढ़ी आफत, खुले नाले और बंद पड़ी रोड लाइटें दे रहीं हादसों को न्यौता 7.उदयपुर के भुवाना में सुरक्षा भगवान भरोसे:तुलसी नगर RAC ऑफिस के सामने रोड लाइट गायब, अंधेरे में हादसों का डर 8.उदयपुर में रोड लाइट और सड़क की समस्या:स्पीड ब्रेकर बना जल निकासी में बाधा, बीमारी का बढ़ा खतरा 9.उदयपुर में नगर निगम की सुस्ती से फूटा रोष:खारोल कॉलोनी में चोक नालियों से भरा पानी, दागली की मगरी में हफ्ते भर से रोड लाइट बंद 10.‘भास्कर समाधान’ से मिल रहा हल:उदयपुर में खुले में पड़ा कचरा तो कहीं दरिया बनी सड़कें, विभागों को फिक्र ही नहीं