उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ विभागीय अधिकारियों को आमजन की परेशानी समझने का एक बेहतरीन मंच बन गया है। पब्लिक पोस्टकर जिन समस्याओं का समाधान मांगती है, अधिकारियों के लिए उन्हें दूर करना आसान हो गया है। इससे पब्लिक और प्रशासन के बीच आपसी दूरी भी कम हो रही है। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। शहर में बदलाव लाने का यह आपका पहला कदम होगा। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… अम्बा माता: पेड़ की टहनियों में उलझे बिजली के तार उदयपुर के रानी रोड, महाकालेश्वर चौक, अम्बा माता से डॉ. एम.एस. सिद्दीक़ी ने बिजली के तारों के पेड़ की टहनियों में उलझने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि अलकापुरी के महाबलेश्वर मंदिर के पास लगे खम्भे के बिजली के तार पेड़ों की टहनियों में उलझरहे हैं। इससे शॉर्ट सर्किट और करंट आने का डर बना हुआ है। समाधान करें। एकलिंगपुरा: 3 महीने से पानी की पाइपलाइन लीकेज एकलिंगपुरा, मनवार होटल के पास, गिरवा से धर्मेन्द्र ने पानी की पाइपलाइन के लीक होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि करीब तीन महीने से क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन लीक है। कई बार स्थानीय कर्मचारियों को सूचित कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। रोज पानी बहकर सड़क के किनारे एकत्र होकर कीचड़ में तब्दील होता जा रहा है। इस समस्या का कोई स्थायी समाधन करवाएं। सेंट्रल एरिया: त्योहारी सीजन में दुकानदार अव्यवस्थाओं से परेशान एसएच 32, सब्सिडी सेंटर, बी–ब्लॉक, सेंट्रल एरिया से पीयूष जोशी ने क्षतिग्रस्त सड़कों और रोड लाइट्स की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि हमारे एरिया में सब्जी मंडी के सामने बीते 3–4 सालों से न तो सड़कें बनी हैं न ही पुरानी सड़कों की मरम्मत की गई है। रोड लाइट्स भी नहीं हैं। जो हैं वो भी खराब पड़ी हैं। नालियों की सफाई नहीं होने और नियमित कचरा न उठने से त्योहारी सीजन में सभी व्यापारी और दुकानदार परेशान हैं। इस समस्या का समाधान करवाएं। वैशाली नगर: नियमन और पट्‌टे के लिए सालों से इंतजार प्रेम सिंह राठौड़ ने एयरपोर्ट रोड, चंद्रेश विहार से कॉलोनी के नियमन और पट्‌टे जारी न होने की समस्या पोसट की है। उन्होंने लिखा है कि वैशाली नगर के नियमन और पट्‌टे जारी न करने की ठोस वजह समझ नहीं आती। सभी कॉलोनीवासियों का तर्क है कि उन्होंने नियोजित प्लानिंग के तहत अपने प्लॉट खरीदे। बावजूद इसके आज तक पट्‌टे नहीं मिले हैं। इस वजह से कॉलोनी में मूलभूत जरूरतों से जुड़ी सुविधाएं भी अब तक नहीं पहुंची हैं। हम सभी हर तरह से प्रयास कर चुके हैं लेकिन यूआईटी लगातार इस पर मौन साधे हुए है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… वजीरपुर: 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन उदयपुर शहर के वजीरपुर इलाके में अमल का कांटा, सूरजपोल चिकित्सालय के पास गायत्री मार्ग से आशीष शर्मा ने मरम्मत के बाद सुलभ शौचालय को पब्लिक सुविधा के लिए न खोले जाने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि सूरजपोल चिकित्सालय के पास कई सालों से सुलभ शौचालय बना हुआ है जिसका आसपास के दुकानदार, टूरिस्ट और स्थानीय लोग इस्तेमाल करते थे। लेकिन हाल ही मेंटीनेंस के बाद से ही इसे खोला नहीं गया है। समस्या के पोस्ट होने के बाद शौचालय को फिर से पब्लिक के लिए खाेल दिया गया है। शिव नगर: पार्षद कमलेश बोराणा बने 'पब्लिक के स्टार' शहर के शिव नगर की एकलव्य कॉलोनी से दशरथ सोनी ने सड़क किनारे पड़े कचरे की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि इलाके में नियमित साफ–सफाई नहीं होती है। कचरा भी सप्ताह भर नहीं उठाया जाता है। समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड 11 के निर्दलीय पार्षद कमलेश बोराणा ने समस्या का समाधान करवा दिया है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश