उदयपुर की सुखेर थाना पुलिस ने हार्डकोर अपराधी फरदीन उर्फ गांजा और हिस्ट्रीशीटर फैजल आलम को गिरफ्तार किया है। अपराधियों से 2 अवैध पिस्टल और 4 मैगजीन जब्त की है। दोनों विरोधी गैंग पर हमला करने की फिराक में घूम रहे थे। थानाधिकारी भरत योगी के अनुसार आरोपियों ने हथियार और अतिरिक्त मैगजीन अपने विरोधी गैंग के सदस्यों को ठिकाने लगाने के लिए लाई थी। दोनों आरोपियों से जब्त मोबाइल से हथियार खरीद-फरोख्त के डाटा मिले हैं। जिसे सूरजपोल थाने का हिस्ट्रीशीटर है आरोपी फैजल वहीं आरोपी फैजल आलम के खिलाफ मारपीट, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट आदि के 8 मामले दर्ज हैं जो पुलिस थाना सूरजपोल का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने अंबेरी स्थित काली पहाड़ी से पकड़ा जिला स्पेशल टीम के एएसआई योगेश कुमार को सूचना मिली थी कि अपराधी फरदीन उर्फ गांजा व उसके साथी अंबेरी क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर किसी को मारने की प्लानिंग कर रहे हैं। साथ ही अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के लिए घूम रहे हैं। सूचना पर सुखेर पुलिस और डीएसटी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को अंबेरी में काली पहाड़ी पर दो संदिग्ध मिले। इनकी तलाशी ली तो दोनों के पास एक-एक पिस्टल मैगजीन के साथ व 2 अन्य मैगजीन बरामद हुए। जिन्हें जब्त करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है।