उदयपुर में रविवार को मौसम साफ है। तेज धूप की तपन से गर्मी और उमस बनी हुई है। सुबह करीब 10 बजे तक बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही। मौसम को देखकर बारिश की संभावना बनी हुई थी, लेकिन दोपहर बाद तेज धूप बढ़ती गई। तपन के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। लोग गर्मी से बुरी तरह बेहाल दिख रहे हैं। इसका असर सड़कों पर दिख रहा है। हालांकि एक दिन पहले तेज बारिश हुई थी। इससे मौसम में मामूली गिरावट आई थी। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली थी। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले एक-दो दिनों में भी बारिश की संभावना जताई है। उदयपुर में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।