उदयपुर में जिला परिषद सदस्य बनने के लिए इस बार चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों की प्रोफाइल काफी दिलचस्प है। कहीं मजदूरी करने वाले प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। यही नहीं किसी ने सीए पास होते ही चुनाव मैदान में ताल ठोकी है। वहीं कुछ वकालात कर रहे हैं तो कुछ उम्मीदवार हाउस वाइफ हैं। इसके अलावा विधानसभा पहुंच चुके दो पूर्व विधायक और एक विधायक का बेटा भी चुनाव में डटे हैं। इसके अलावा विधायक का चुनाव लड़ चुके उम्मीदवार और भाजपा और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ने भी ताल ठोकी है। चुनावी मैदान में युवा से लेकर बुजुर्ग तक दावेदारी पेश कर रहे हैं। इनमें कई उम्मीदवार उच्च शिक्षित हैं तो कई साक्षर मात्र हैं। पहले चरण में 10 पंचायत समितियों में 25 जिला परिषद के वार्ड आते हैं। जहां पर 22 अक्टूबर को मतदान होगा। देखें - चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों का प्रोफाइल.…