उमरैण पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ हो गई है। शाम 3 बजे तक 132 नामांकन वैध पाए गए थे। इनमें से आखिरी दिन 24 नामांकन वापस ले लिए गए। अब 25 वार्डों में कुल 108 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मैदान में उतरे प्रत्याशी अब आमने-सामने हैं, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया है। ज्यादातर वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। हालांकि, कुछ वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। देखें वार्डवार प्रत्याशियों की सूची सबसे ज्यादा उम्मीदवार वार्ड संख्या 4 में हैं। वहीं, वार्ड संख्या 7, 16, 18, 19 और 21 में सबसे कम प्रत्याशी मैदान में हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 28 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि चुनाव परिणाम 20 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।