झालावाड़| अखिल भारतीय विजयवर्गीय महासभा के तत्वावधान में हर साल होने वाले हरित धरा हित वृक्षारोपण महोत्सव के तहत रविवार को विजयवर्गीय पंचायत संस्था, झालावाड़ ने पौधरोपण कार्यक्रम किया। आयोजन लव कुश वाटिका, बड़बेला में हुआ। कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष कृष्णराज विजय के नेतृत्व में समाज के लोगों ने पौधे लगाए। महिला मंडल अध्यक्ष कृष्णा विजय भी मौजूद रहीं। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने एक वृक्ष एक जीवन का संकल्प लिया। पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का आह्वान किया।आयोजन का उद्देश्य समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रकृति संरक्षण के लिए सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देना भी लक्ष्य रहा। कार्यक्रम में नीम, पीपल, बढ़, सागवान, चंदन, जामुन, शीशम, अशोक जैसे 30 बहुमूल्य, दीर्घायु पौधे लगाए गए। स्वामी रामचरण महाराज के आशीर्वाद से उत्सव अनुशासित रहा। समाज के परिजनों के मार्गदर्शन में कार्यक्रम भव्य रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी को अल्पाहार कराया गया। समापन किया गया।