जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में 36 से 60 वर्ष के मतदाताओं की सबसे ज्यादा भागीदारी रही। जिले की सात पंचायत समितियों में इस आयु वर्ग के 1 लाख 38 हजार 433 वोट पड़े, जो कुल मतदान का 42.2% है। यानी हर 100 वोटों में 42 वोट इसी उम्र के मतदाताओं ने डाले। वहीं 18 से 25 वर्ष के युवाओं की हिस्सेदारी 22.9% रही। इस वर्ग के 75 हजार 51 वोट पड़े। निर्वाचन विभाग के उम्रवार आंकड़ों के विश्लेषण में 26 से 35 वर्ष के मतदाता भी पीछे नहीं रहे। इस आयु वर्ग के 82 हजार 739 वोट पड़े, जो कुल मतदान का 25.2% है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं ने 31 हजार 552 वोट डाले, जिनकी हिस्सेदारी 9.6% रही। आयु वर्ग वोट कुल मतदान 18–25 वर्ष 75051 22.9% 26–35 वर्ष 82739 25.2% 36–60 वर्ष 138433 42.2% 60 वर्ष से अधिक 31552 9.6% कुल - 327775 पंचायत समिति वार आंकड़ों में सागवाड़ा 80 हजार 691 वोटों के साथ सबसे आगे रहा। यहां 36 से 60 वर्ष के 33 हजार 639, 26 से 35 वर्ष के 19 हजार 103 और 18 से 25 वर्ष के 18 हजार 348 मतदाताओं ने वोट डाले। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 9,601 मतदाताओं ने भी सागवाड़ा में मतदान किया, जो इस आयु वर्ग में सातों पंचायत समितियों में सर्वाधिक है।