प्रतापगढ़| शहर के एरियापति स्थित नव शक्ति गरबा पैनल की ओर से नवरात्रि महोत्सव के तहत गरबा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक गरबा प्रस्तुतियां दीं। मां दुर्गा के जयकारों और गरबा की थाप से पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा। प्रस्तुतियों को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम के दौरान उप सभापति रेखा जैन ने नव शक्ति गरबा पैनल की महिलाओं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने पैनल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें सेवा का जो अवसर मिला है, उसे वे हमेशा ईमानदारी से निभाती रहेंगी। कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी और गरबा प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।