ग्रीनरी विकसित करेगा, दीवारों पर पेंटिंग्स बनाएंगे जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) टोंक रोड पर सांगानेर और गोपालपुरा फ्लाईओवर का कायाकल्प करेगा। गंदगी और क्षतिग्रस्त पड़े दोनों फ्लाईओवर को संवारने के लिए जेडीए 1.50 करोड़ रुपए खर्च करेगा। खास बात यह है कि कायाकल्प के साथ दोनों फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग स्पेस भी डेवलप किया जाएगा। इससे गोपालपुरा बाईपास, सांगानेर फ्लाईओवर के आसपास के बाजारों के व्यापारियों के वाहनों की पार्किंग हो सकेगी। जेडीए ने सांगानेर में काम शुरू कर दिया है और अगले महीने गोपालपुरा फ्लाईओवर के नीचे भी काम शुरू होगा। जेडीए अधिकारियों का दावा है कि फरवरी तक दोनों प्रोजेक्ट पूरे होंगे। पार्किंग ठेके पर सौंपेंगे फरवरी 2027 में प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद जेडीए ने पार्किंग को नियमानुसार ठेके पर सौंपने का प्रस्ताव तैयार किया है। इन दोनों फ्लाईओवर के नीचे करीब 200 कारें पार्क होंगी। नई लाइट्स, राहगीरों के लिए फुटपाथ भी बनेंगे दोनों फ्लाईओवरों के नीचे राहगीरों के लिए सेपरेट फुटपाथ भी डेवलप किया जाएगा। जेडीए की उद्यान शाखा सिविल वर्क पूरा होने के बाद पौधारोपण व ग्रीन एरिया बनाएगी। लोगों के बैठने के लिए बेंच लगेंगी। नई लाइट्स, रंग-रोगन व आकर्षक आर्टवर्क भी करवाया जाएगा।