झालावाड़| चेचट कस्बे में सोमवार को एक निर्माणाधीन सरकारी कॉलेज की छत से गिरकर एक मजदूर गंभीर घायल हो गया। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे झालावाड़ मेडिकल कॉलेज रैफर किया जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार रावतभाटा निवासी कन्हैयालाल पुत्र कालू भील कॉलेज निर्माण कार्य में लगा हुआ था। वो रात में निर्माणाधीन भवन की छत पर सो रहा था। सुबह नींद के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे जा गिरा। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। अन्य मजदूरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस से उसे चेचट अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में रेफर कर दिया।