रविवार से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान राज्य अंडर-20 और अंडर-17 कुश्ती चैम्पियनशिप शुरू हुई है। इसमें एक खिलाड़ी ऐसी भी खेल रही है जो कि एथेंस में वर्ल्ड कैडेट चैम्पियनशिप में और एशियन कैडेट चैम्पियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं। नाम है कोमल वर्मा। कोमल सीकर जिले के नीम का थाना में सरजी अखाड़े में ट्रेनिंग करती है। यही कोमल की मां खाना बनाने का काम करती है। रोजाना करीब 60-70 खिलाड़ियों का खाना बनाती हैं कोमल की मां। कोमल मां के साथ ही एकेडमी जाती है। वहीं कुश्ती की बारीकियां सीखते हुए कोमल वर्ल्ड चैम्पियनशिप तक में मेडल जीत चुकी हैं। कोच और मैनेजर अंकित तंवर बताते हैं, ‘ये बहुत गरीब घर से है। पिता मजदूरी करते हैं। अब पिता ने गृहस्थ जीवन छोड़ दिया है। इसकी मां एकेडमी में ही खाना बनाती हैं।’ टारगेट 2028 ओलिंपिक में मेडल जीतना कोमल को लेकर हम 2028 ओलिंपिक में मेडल का टारगेट लेकर चल रहे हैं। 7 साल से सरजी अखाड़े में प्रैक्टिस करती है कोमल। गणेश्वरधाम में स्थित एकेडमी में माली के बच्चों को देखकर 13 साल की उम्र में कोमल ने भी कुश्ती शुरू की। कोमल बताती हैं, कुश्ती में कलाजंग मेरा फेवरेट मूव है। विश्व कैडेट चैम्पियनशिप में पांच देशों की पहलवानों को हराकर मेडल जीता था। ओलिंपिक की तैयारी के लिए अब इंटरनेशनल कोच कुलदीप से सोनीपत में भी ट्रेनिंग शुरू की है। राजस्थान राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता सर भी मुझे पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। उपलब्धियां