विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पांचवें सीजन के ऑक्शन में 25 प्लेयर्स को खरीदा गया। इसमें 18 भारतीय और 7 विदेशी रहीं। ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यूक्स को यूपी वॉरियर्स ने सबसे ज्यादा 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा। भारतीय ऑलराउंडर स्नेह राणा 30 लाख रुपए में यूपी की टीम में शामिल हुईं। कोच्चि में हो रहे ऑक्शन में किरण नवगिरे को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख और जी कमलिनी को गुजरात जायंट्स ने 40 लाख रुपए में खरीदा। श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू अनसोल्ड रहीं। 16 साल की इरा नहीं बिकीं 16 साल की भारतीय बल्लेबाज इरा जाधव को WPL 2027 के मिनी ऑक्शन में किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। ₹10 लाख बेस प्राइस वाली इरा अनसोल्ड रहीं। ऑक्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…