बारां| सोशल मीडिया पर चाकू और तलवार के साथ फोटो डालकर कैप्शन में ‘जल्दी 302’ लिखने वाले युवक को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो पोस्ट कर उन्हें वायरल कर रहा था। आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या का मामला दर्ज है। एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि पुलिस टीम ने 17 अक्टूबर को तेजसिंह उर्फ तेजा राजपूत (21) निवासी चरीघाट रोड, बारां को गिरफ्तार किया। आरोपी ने सोशल मीडिया पर चाकू और तलवार के साथ फोटो पोस्ट कर कैप्शन में ‘जल्दी 302’ लिखा था। आरोपी के खिलाफ पूर्व में हत्या का प्रकरण दर्ज है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में कोतवाली सीआई हीरालाल पुनिया, जिला विशेष टीम के एएसआई आकाश शिंदे, एएसआई शाहउद्दीन, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार और कांस्टेबल कृष्णमुरारी शामिल रहे।