दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई रैली में नहीं जाने पर यूथ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हुई है। यूथ कांग्रेस ने दिल्ली रैली में नहीं जाने पर 43 पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें 12 जिलाध्यक्ष और 31 प्रदेश पदाधिकारी शामिल हैं। दिल्ली रैली में यूथ कांग्रेस ने सभी पदाध्रिकारियों को भीड़ लेकर जाने का टारगेट दिया था। राजस्थान यूथ कांग्रेस के 12 जिलाध्यक्ष और 31 प्रदेश पदाधिकारी खुद ही रैली में नहीं गए। रैली में इन नेताओं की गैर हाजिरी को कांग्रेस आलाकमान ने गंभीरता से लेते हुए नाराजगी जताई। इसके बाद उन्हें पदों से निलंबित किया है। रैली में भीड़ लेकर जाने वालों के बारे में पूरी रिपोर्ट तैयार की गई थी। उस रिपोर्ट के आधार पर एक्शन लिया गया है। ये 12 यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलंबित दिल्ली रैली में नहीं जाने पर सस्पेंड यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्षों में चिराग पालीवाल (राजसमंद), विकास मांजू (जालोर), राजेश गोदारा (बीकानेर), रामेश्वर बैरवा (बारां), पृथ्वीराज मालवीय (बांसवाड़ा), अरविंद यादव (डूंगरपुर), रामदयाल बेनीवाल (बीकानेर शहर), मोहम्मद शकील (प्रतापगढ़), सुरेश माली (बालोतरा), हसन खान (डीग), आसिफ खान (चुरू), और प्रवीण सिखवाल (ब्यावर) शामिल है। इन प्रदेश पदाधिकारियों को भी किया निलंबित इसके अलावा 31 प्रदेश पदाधिकारियों को भी निलंबित किया गया है, जिनमें 20 राज्य सचिव शामिल है। पार्टी ने प्रकाश चंद मीणा (उपाध्यक्ष SC/ST), सद्दाम हुसैन मेव (महासचिव अल्पसंख्यक), फैजान हसन कुरैशी (महासचिव अल्पसंख्यक), जाफर हुसैन मीर (महासचिव अल्पसंख्यक), सलमा पिनारा (महासचिव अल्पसंख्यक महिला), रामफूल धाकड़ (महासचिव OBC), गणेश देवासी (महासचिव OBC), ठाकुर बिश्नोई (महासचिव सामान्य), मंजुला देसाई (महासचिव सामान्य महिला), अर्जुन सिंह बोचवाट (महासचिव SC), दीपक मेघवाल (महासचिव SC) को निलंबित किया है। इसके अलावा आशीष बैरवा टटवाल, हिमांशु शर्मा, दिनेश कुमार गुर्जर, सुरेश गोदारा, नवाब खान, संग्राम सिंह गुर्जर, मुजाहिद कुरैशी, हुकमा राम, भारत मीणा, महबूब खान, भैरा राम पटेल, गनी मोहम्मद सिंधी, रवि कांत, गिरिराज कुमार, हिमांशु धाकड़, सुरेश कुमार गुर्जर, अरविंद योगी, विष्णु कुमार मीणा, आसिफ खान कायमखानी, और पवन कुमार जांगिड़ को भी सस्पेंड किया गया है।