नागौर| ओंकारेश्वर महादेव मंदिर, अग्रवाल की बगीची में हर वर्ष की तरह इस बार भी पूरे सावन माह में महादेव का दैनिक रुद्राभिषेक किया गया। मंदिर में नित्य विभिन्न द्रव्यों से विधिवत अभिषेक संपन्न कराया गया। रक्षाबंधन की पूर्णिमा के अवसर पर सावन के रुद्राभिषेक का समापन नमक-चमक अभिषेक के साथ किया गया। मुख्य यजमान गौरव पित्ती और शुभम बंसल ने बताया कि इस विशेष अनुष्ठान के दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि और नागौर की खुशहाली की कामना की गई। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने नियमित रूप से भाग लेकर पूजा-अर्चना की और सावन में शिव आराधना की परंपरा को निभाया।