अजमेर में ‘भास्कर समाधान’ ने लोगों को अपने गांव, गली, मोहल्ले और वार्ड की समस्याओं को खुलकर उठाने की ताकत दी है। अब लोग प्रशासन से न केवल सवाल पूछ रहे हैं बल्कि फोटो–वीडियो शेयर कर अधिकारियों को जमीनी हकीकत भी दिखा रहे हैं। इसने विभागों को भी सक्रिय होकर लोगों की परेशानी दूर करने के लिए प्रेरित किया है। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… पोस्ट के बाद ठीक हुई सप्ताह भर से खराब रोड लाइट अजमेर की ईदगाह कॉलोनी, अरावली विहार से आशापुरा माता मंदिर के पास बने नाले के पास खराब रोड लाइट की समस्या प्रेम ने पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि हमारी स्ट्रीट लाइट बीते 5–6 दिनों से खराब है। अंधेरा होने के कारण नाले के पास से गुजरने वाले वाहनों के लिए खतरे का अंदेशा बना रहता है। शिकायत भी की है लेकिन अभी तक निगम ने इसे ठीक नहीं करवाया है। समस्या के पोस्ट होने के बाद निगम ने इसका समाधान करवा दिया है। अब इलाके में पर्याप्त रोशनी है जिससे लोगों को अवाजाही में होने वाली परेशानी खत्म हो गई है। निवर्तमान पार्षद नरेन्द्र तुनवाल बने 'पब्लिक के स्टार' दीपाली शर्मा ने अजमेर रोड, महादेव नगर से गली में सीवरेज के लिए खोदी गई सड़क की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि सीवरेज लाइन डालने के लिए ढाई महीने पहले हमारी गली को खोदा गया था। काम तो पूरा हुआ लेकिन न तो सड़क बनाई न ही गड्‌ढों को ठीक से भरा गया। अब पूरी गली में शुरू से आखिरी तक ढेरों गड्ढे, सुराख और सीवरेज होल बन गए हैं। तीन–चार बार तो मैं ही गिर चुकी हूं। गली के अन्य लोग भी गिरकर चोटिल हुए हैं। गाड़ियों का नुकसान हो रहा है सो अलग। निवर्तमान पार्षद नरेन्द्र तुनवाल ने क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करवाकर समाधान कर दिया है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… नालियों में कचरा भरा, बेसहारा पशु फैलाते गंदगी अजमेर के हाथी खेड़ा रोड, शिव कॉलोनी, हरिभाऊ उपाध्याय नगर से गौरव मीणा ने सड़क किनारे पड़े कचरे की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि यहां बेसहारा पशुओं ने हर तरफ गंदगी फैलाई हुई है। सड़क किनारे मलबा पड़ा हुआ है। सफाई कर्मचारी भी नियमित नहीं आते। पेड़ पौधों के टूटे पत्तों, कचरे और मिट्‌टी से नालियां भरी हुई हैं। साल भर पहले बनी सड़क टूटी, गड्‌ढों में भरा पानी अजमेर की आरपीएससी कॉलोनी, अरावली विहार से राजेश्वर अरोड़ा ने टूटी सड़क और बारिश का पानी भरा होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि हमारी आरपीएससी कॉलोनी की गली नंबर 3 में बीते साल ही नई सड़क बनी थी। लेकिन सड़क सालभर भी नहीं चल पाई और इस बार बारिश में इसमें बड़े–बड़े गड्‌ढे हो गए हैं। नालियां नहीं होने से बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाती जिससे बारिश का पानी इन्हीं गड्‌ढों में भर जाता है। इस सड़क की मरम्मत और ड्रेनेज के लिए नालियां बनाकर लोगों को इस परेशानी से निजात दिलाएं। काऊ कैचर हुआ जर्जर, एक्सीडेंट जोन बनती जा रही जगह अजमेर के लोहागल रोड, रतन हॉस्टल के पास से शास्त्री नगर से नितिन गोयल ने काऊ कैचर के जर्जर होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से कई साल पहले लगाया गया काऊ कैचर जाल अब काफी जर्जर और टूट–फूट गया है। आस–पास का रोड और बेस भी टूट गया है। सरिये बाहर निकल रहे हैं। कुछ दिन पहले इसके पास बने गड्‌ढे में एक महिला गिरकर चोटिल हो चुकी है। अब यह जगह एक एक्सीडेंट जोन बनती जा रही है। वैसे भी इसका डिजाइन अब पुराना हो चुका है इसलिए इससे बेसहारा गाय-सांड रुकते भी नहीं हैं। निगम से अपील है कि या तो इसे रिपेयर करवाएं या फिर नए डिजाइन का जाल लगाएं जो बेसहारा पशुओं को रोकने में सक्षम हो। 15 दिन से स्ट्रीट लाइट खराब, निगम नहीं कर रहा है सुनवाई 'भास्कर समाधान' पर गुलाब बाड़ी की शिव कॉलोनी, नया घर से राकेश सेठी ने खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या भेजी है। उन्होंने बताया कि गुलाब बाड़ी में रवीन्द्र कौशिक के घर के बाहर लगे पोल संख्या 429 की लाइट बीते 15 दिनों से खराब है। कई बार निगम के कर्मचारियों को शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अंधेरे के कारण लोगों को आने–जाने में काफी असुविधा हो रही है। इस समस्या का समाधान करने की अपील है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश