झुंझुनूं | राजकीय कन्या महाविद्यालय हेतमसर में कार्यरत सहायक आचार्य (अंग्रेजी) योगेंद्र कुमार को राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर की ओर से पीएचडी की उपाधि दी गई। उनका शोध विषय कनफ्लिक्ट, आईडेंटिटी एंड बिलॉन्गिंग इन सिलेक्ट नॉरेटिव्स फ्रॉम साउथ एशिया रहा। इस शोध कार्य में मार्गदर्शन राजस्थान विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की सहायक आचार्य डॉ. श्वेता मीणा ने किया।