बाड़मेर नगर निकाय चुनाव में पार्षद बनने के लिए दावेदार दोनों पार्टियों में आवेदन जमा करवा रहे है। मंगलवार को भी आवेदन जमा करवाने का सिलसिला जारी रहा। अब बीजेपी-कांग्रेस जमा हुए आवेदन फार्मों की जांच और छंटनी शुरू करने के साथ टिकट को लेकर विचार-विमर्श शुरू कर दी है। दोनों दलों ने कमेटियां बना दी है। पूर्व सभापति दीपक माली ने वार्ड बदलकर एक फिर पार्षद पद के लिए वार्ड 19 से तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए पूर्व सभापति लूणकरण बोथरा एक्टिव नजर आ रहे है। समीकरण बैठाने में लगे दिग्गज पूर्व प्रतिपक्ष नेता पृथ्वीराज चंडक का वार्ड महिला आरक्षित होने पर दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है। वहीं, कांग्रेस और बीजेपी के कई दिग्गज भी समीकरण बैठाने में लगे हुए है। बीजेपी-कांग्रेस दोनों बोर्ड बनाने का दावा कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कहना है कि हमारा पास 200 करीब आवेदन आ चुके है। वहीं बीजेपी का कहना है कि हमारे पास 200 से ज्यादा आवेदन आ चुके है। दरअसल, बाड़मेर नगर परिषद के 55 पार्षद पद के लिए 9 सितंबर को चुनाव होंगे। वहीं 27 अगस्त से नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। अब कल का दिन ही बचा है। इससे दोनों दल टिकटों की घोषणा के लिए स्क्रीनिंग कर रही है। दोनों पार्टियों की प्राथमिकता एक ही है केवल जीतने वाले यानी जिताऊ उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारा जाए। एक भी कार्यकर्ता बागी नहीं होगा BJP जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई ने कहा- भाजपा कार्यकर्ताओं आवेदन करने के साथ-साथ यह कह रहे है कि मुझे टिकट मिलती है तो अच्छी बात है अगर नहीं मिलती है तो BJP जिसको उम्मीदवार बनाएगी । हम सब कार्यकर्ता उनके साथ हो जाएंगे। एक भी कार्यकर्ता बागी नहीं बनेगा। सबको विश्वास है कि बीजेपी का बोर्ड बनने जा रहा है। कांग्रेस हमेशा-हमेशा के लिए शहर से अलविदा हो गई है। इस बार कांग्रेस का बोर्ड बनाएंगे कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह गोदारा ने बताया- हमारे जो नाम आए है उनको वरीयता के आधार पर पैनल बनाकर पीसीसी को भेजेंगे। वहां से जारी हो जाएगी। चौथी बार कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। सरकार के प्रति लोगों का गुस्सा है। सबका मन बन गया है कि कांग्रेस का बोर्ड बनाएंगे। हमारे ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे है। सरकार ने अब तक कार्रवाई क्यूं नहीं की। बीजेपी सरकार विकास तो दूर की बात है कि मूलभूत सुविधाएं नहीं दे पा रही है। कांग्रेस में ऑनलाइन और ऑफलाइन दावेदारी कांग्रेस पार्टी में भी टिकट के दावेदारों की लंबी कतार है। पार्टी कार्यालय में पिछले तीन दिनों में 200 आवेदन पत्र जमा हुए हैं। हालांकि दावेदारों की असली संख्या इससे भी अधिक है, क्योंकि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऑनलाइन पोर्टल पर भी अपने आवेदन सीधे जमा करवाए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह गोदारा ने बताया- जिन कार्यकर्ताओं ने पीसीसी पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन किया है। उनकी सूची पीसीसी से मांगी जा रही है। 140 फार्मों और पीसीसी से मिलने वाली ऑनलाइन सूची को मिलाकर कोर कमेटी फार्मों की छंटनी की जाएगी। भाजपा जयपुर भेजेंगी नाम भाजपा कार्यालय में पिछले तीन दिनों के भीतर 200 से ज्यादा दावेदारों ने अपने आवेदन फॉर्म जमा कराए हैं। पार्टी की स्थानीय कोर कमेटी अब इन सभी फार्मों की गहन जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। भाजपा की रणनीति के अनुसार कोर कमेटी 55 वार्डों के लिए प्रत्येक वार्ड से 3-3 दावेदारों के नाम तय करेगी। संभावित प्रत्याशियों की एक सूची तैयार की जाएगी। इस सूची जयपुर स्थित उच्चाधिकारियों के पास भेजा जाएगा। जयपुर में वरिष्ठ नेताओं द्वारा जमीनी स्तर पर फीडबैक और एनालिसिस के बाद ही अंतिम प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। दावेदारों की सांसें अटकी नगरपरिषद के 55 वार्डों में कब्जा जमाने के लिए दोनों ही दल फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। स्थानीय स्तर पर गुटबाजी से बचते हुए केवल मजबूत जनाधार वाले चेहरों को ही प्राथमिकता दी जा रही है। फिलहाल सूची जयपुर भेजने की तैयारी के साथ ही दावेदारों की धड़कनें तेज हो गई है।