भाजपा ने बहरोड़ नगर परिषद और बर्डोद पालिका चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। नगर परिषद में कुल 55 वार्ड हैं। सभापति का पद किसी वर्ग के लिए आरक्षित नहीं किया गया है। प्रत्याशी 31 अगस्त तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नगर परिषद चुनाव प्रभारी बनवारी लाल सिंघल और डीसीए अध्यक्ष मोहित यादव ने बताया कि बहरोड़ नगर परिषद के 55 वार्डों में से 54 वार्डों के लिए प्रत्याशी घोषित हो चुके है। वहीं बर्डोद नगर पालिका में 25 में से 19 वार्डों में प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। बहरोड़ के वार्ड नंबर 7 का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है। वार्ड 28 से बहरोड़ की प्रधान सरोज यादव को टिकट दिया गया है। वार्ड 36 से पूर्व सभापति सीताराम यादव को टिकट मिला है। वार्ड 41 से व्यापारी कमल कुमार यादव को टिकट मिला है। मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा बर्डोद पालिका चुनाव को लेकर भाजपा की लिस्ट जारी होने के बाद बर्डोद मंडल महामंत्री मनोज सैनी उर्फ मन्नू सैनी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मनोज सैनी की पत्नी और पूर्व पंचायत समिति सदस्य संगीता सैनी का भाजपा ने टिकट काट दिया था। वह वार्ड नंबर 13 से टिकट मांग रही थी। यहां से मुनेश देवी को भाजपा ने अपना कैंडिडेट उतारा है। बहरोड़ नगर परिषद में भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट बर्डोद नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट