राजसमंद | शहर की सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए करीब 3 साल पहले 55 लाख रुपए की लागत से खरीदी गई अत्याधुनिक सफाई मशीन अब पुरानी नगर परिषद कार्यालय के बाहर धूल फांक रही है। शुरुआत में खानापूर्ति के लिए मशीन से चार-पांच बार सड़कों की सफाई कराई गई, इसके बाद इसे खड़ा कर दिया गया। अब मशीन खुद सफाई की जरूरत महसूस कर रही है। हैरानी की बात यह है कि मशीन खरीदने से पहले शहर की सड़कों की स्थिति और इसकी उपयोगिता का ग्राउंड सर्वे नहीं कराया गया।