झुंझुनूं | रेलवे रक्षाबंधन पर यात्रीभार को लेकर शनिवार से हिसार से खडकी वाया झुंझुनूं होकर स्पेशल ट्रेन चलाएगा। रेलवे सीपीआरओ अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 04703 हिसार-खडकी ट्रेन हिसार से शनिवार सुबह 10.10 बजे रवाना होकर रविवार शाम 4.20 बजे खडकी पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 04704 खडकी से रविवार को शाम 17.20 बजे रवाना होकर अगले दिन 31 अगस्त को रात 11.50 बजे हिसार पहुंचेगी। यह ट्रेन सादुलपुर, लोहारू, झुंझुनूं, सीकर, रींगस, जयपुर, सवाईमाधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी होते हुए भवानी मंडी, शामगढ़, रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी , वसई रोड, कल्याण व लोनावला स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसमें 2 सैकंड एसी, 7 थर्ड एसी, 8 स्लीपर व दो अनारक्षित समेत 21 डिब्बे होंगे। झुंझुनूं | सरकारी और प्राइवेट आईटीआई संस्थानों में खाली एनसीवीटी/एससीवीटी सीटों पर सीधे प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नए अभ्यर्थी sso.rajasthan.gov.in या ई मित्र के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। नए और पुराने दोनों अभ्यर्थियों को फॉर्म का प्रिंट निकाल प्रमाण-पत्रों के साथ आईटीआई में जमा कराना होगा।