नगरीय निकाय चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन भारी गहमागहमी के बीच भाजपा-कांग्रेस ने आखिरी वक्त पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की। हालांकि ज्यादातर प्रत्याशियों को फोन पर पहले ही सूचना दे दी गई थी। इस टिकट वितरण में कई बड़े सरप्राइज भी निकलकर सामने आए हैं। सीएम के ओएसडी आनंद शर्मा की पत्नी प्रतिभा शर्मा को पार्टी ने वार्ड-87 से प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस से भाजपा में आईं पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को वार्ड 110 से टिकट दिया है। पार्टी से 23 साल की जेन-जी को भी टिकट दिया गया है। जयपुर की निवर्तमान मेयर कुसुम यादव की जगह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे सुनील कोठारी को वार्ड नंबर 112 से प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के इस फैसले को जयपुर निकाय चुनाव के अहम राजनीतिक फैसलों में से एक माना जा रहा है। वे मेयर पद के दावेदार हैं। सराफ ने कर्णावत की जगह मिश्रा को सिंबल दिया वार्ड 76 से बीजेपी प्रत्याशी को लेकर गफलत हो गई। पार्टी ने पूर्व डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावत को टिकट दिया था। लेकिन मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ ने कुलदीप मिश्रा को पार्टी का अधिकृत सिंबल दे दिया। इसके बाद कुलदीप मिश्रा ने वार्ड 76 से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर नॉमिनेशन भर दिया। कालीचरण सराफ ने दैनिक भास्कर से कहा कि पार्टी ने पहले कुलदीप मिश्रा का नाम तय किया था, लेकिन बाद में प्रत्याशी बदल दिया। प्रत्याशी बदलने से पहले ही मैंने कुलदीप मिश्रा को सिंबल दे दिया था। बीजेपी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सौरभ सारस्वत ने बताया- जयपुर नगर-निगम के वार्ड-76 से बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशी पुनीत कर्नावत हैं। बालमुकुंद के विरोध के बावजूद विमल को टिकट दिया वार्ड नंबर 135 से बीजेपी ने विमल अग्रवाल को फिर से टिकट दिया है। विमल अग्रवाल के टिकट को लेकर बालमुकुंद आचार्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष में विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी। शहर अध्यक्ष अमित गोयल और विधायक बालमुकुंद आचार्य विमल अग्रवाल को टिकट नहीं देना चाहते थे, लेकिन पार्टी सर्वे में उनका नाम था। जिसके बाद प्रदेश टीम ने उन्हें टिकट दिया है। कांग्रेस ने बोर्ड गिराने वाले एक पार्षद की पत्नी और एक पार्षद को फिर उतारा कांग्रसे ने 51 महिलाओं को टिकट दिया है, इस हिसाब से 34 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया है। कानूनी रूप से 33 फीसदी महिलाओं को आरक्षण देना अनिवार्य है। हेरिटेज नगर निगम का बोर्ड गिराने वाले कांग्रेस के 8 में से एक पार्षद की पत्नी और एक पार्षद को फिर से टिकट दे दिया गया है। बगावत कर कांग्रेस का बोर्ड गिराने में शामिल रहे पार्षद मोहम्मद जकरिया शेरम और अरविंद मेठी की पत्नी सुनती मेठी को वार्ड 110 से टिकट दिया है। जयपुर नगर निगम के भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट 23 साल की जेन-जी भी चुनाव के मैदान में भारतीय जनता पार्टी ने जयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 150 से 23 साल की जेन-जी शालू मीणा को चुनावी मैदान में उतारा है। शालू ने कहा- आम लोगों को साथ लेकर वार्ड का विकास करना मेरी प्राथमिकता होगी। मेरे स्वर्गीय पिता ने पार्टी के लिए काफी काम किया थी। इसकी बदौलत आज मुझे टिकट मिल पाया है। भाजपा ने चाचा-भतीजे को टिकट दी भारतीय जनता पार्टी ने जयपुर नगर निगम में चाचा और भतीजे को चुनावी मैदान में उतारा। जयपुर के वार्ड 112 से बीजेपी के प्रत्याशी सुनील कोठारी चाचा और वार्ड 118 के प्रत्याशी विकास कोठारी सुनील कोठारी के भतीजे हैं। सुनील कोठारी किशनपोल विधानसभा जबकि विकास कोठारी आदर्श नगर विधानसभा से चुनावी मैदान में है। --- ये खबर भी पढ़ें…. बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर रोने लगी महिला दावेदार:बोलीं- जी हजूरी करने वालों को मौका दिया जा रहा; जयपुर शहर अध्यक्ष का विरोध हुआ जयपुर-जोधपुर-उदयपुर-अजमेर में भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट:सीएम के ओएसडी की पत्नी को मिला टिकट,अलवर-कोटा नगर निगम में कांग्रेस-BJP ने उम्मीदवारों का ऐलान किया कोटा में 2 कांग्रेस प्रत्याशी लेट पहुंचीं,नामांकन नहीं भर पाईं:श्रीगंगानगर में बेहोश हुईं उम्मीदवार; जयपुर में बीजेपी का टिकट नहीं मिलने पर रोने लगी दावेदार