झुंझुनूं नगर परिषद चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन प्रक्रिया में काफी हलचल रही। झुंझुनूं उपखंड कार्यालय स्थित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र जमा कराए। रिटर्निंग अधिकारी रामकरण सिंह के समक्ष प्रत्याशियों ने आवश्यक दस्तावेजों के साथ नामांकन प्रस्तुत किए। शनिवार को नगर परिषद चुनाव के लिए कुल 73 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। पहले शुक्रवार को एक नामांकन पत्र जमा हुआ था। इस तरह अब तक कुल 74 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। कांग्रेस के 12, भाजपा के 12 और आरएलपी का एक जानकारी के अनुसार, शनिवार को दाखिल हुए नामांकन में कांग्रेस के 12, भाजपा के 12, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) का एक, सीपीआई का एक और 47 निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन शामिल हैं। सबसे अधिक निर्दलीय प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से कई वार्डों में मुकाबला रोचक होने की संभावना है। नामांकन के दौरान उपखंड कार्यालय परिसर में दिनभर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की आवाजाही बनी रही। कांग्रेस से नामांकन दाखिल करने वालों की लिस्ट बीजेपी से नामांकन दाखिल करने वालों की लिस्ट आरएलपी और कम्युनिस्ट से नामांकन दाखिल करने वालों की लिस्ट निर्दलीय से नामांकन दाखिल करने वालों की लिस्ट