जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों के प्रत्याशियों के विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया है। इनमें महिलाओं, युवाओं और अल्पसंख्यकों को उम्मीदवार बनाया है। कई सीटों पर पार्टी ने पुराने लोगों पर भरोसा जताया को कई पर नए चेहरों को भी अवसर दिया गया है। पार्टी की लिस्ट में पूर्व महापौर, वर्तमान और पूर्व जिलाध्यक्ष के नाम भी शामिल हैं। वार्ड नंबर 42 से पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा चुनावी मैदान में उतरें हैं जहां उनका मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार पूर्व राज्यमंत्री मेघराज लोहिया से होगा। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश चंद्र जोशी भी चुनावी मैदान में उतरे हैं। इसके साथ ही जोधपुर नगर निगम की पूर्व मेयर (उत्तर) कुंती देवड़ा ने भी वार्ड नंबर 99 से अपना नामांकन पेश किया है। वहीं उनके चचेरे भाई मयंक देवड़ा 100 नंबर वार्ड से पार्षद का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। देखें पूरी लिस्ट… राष्ट्रपति से सम्मानित होने वाली सामाजिक कार्यकर्ता को मौका कांग्रेस ने वार्ड 4 से डॉ. मोना राठौड़ को प्रत्याशी बनाया है। मोना भील समुदाय से आती हैं। उन्होंने शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम किया है। उन्होंने भील जनजाति पर किताब भी लिखी है। वे अनुसूचित जनजाति आयोग की तरफ से आयोजित वर्कशॉप में राष्ट्रपति से सम्मान भी पा चुकी हैं । महिला में जागरूकता को लेकर भी काम किया है। वहीं वार्ड नंबर 11 से अनारक्षित सीट पर युवा चेहरे संजना गुणपाल को मौक दिया गया है। वे एसी वर्ग से आती हैं। वहीं, वार्ड 82 से अरविंद परिहार को चुनावी मैदान में उतारा गया है। वे पार्टी के लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ता थे लेकिन दो संतान के नियम के चलते चुनाव नहीं लड़ पाए थे। इस बार नियम हटने से मैदान में उतर रहे हैं। परिहार विभिन्न समाजिक संस्थाओं में सक्रिय रहे हैं। उनका मुकाबला बीजेपी के प्रसन्नचंद मेहता से होगा। वर्तमान और पूर्व जिलाध्यक्ष भी उतरे चुनावी मैदान में, भाजपा नेताओ से कड़ा मुकाबला कांग्रेस​ जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा ने शहर के वार्ड नंबर 42 से नामांकन दाखिल किया है। ओमकार वर्मा तीन बार पार्षद और एक बार मनोनित पार्षद रह चुके हैं। हालांकि वार्डों की लॉटरी के बाद ओमकार कहना था कि वे संगठन में है, इसलिए चुनाव नहीं लड़ेंगे। लेनिक, पार्टी सूत्रों की माने तो कांग्रेस से मेयर पद का बड़े चेहरे में ओमकार वर्मा का नाम भी शामिल हैं। यहां उनका मुकाबला भाजपा नेता और पूर्व राज्यमंत्री मेघराज लोहिया से होगा। लोहिया भाजपा के महापौर के दावेदारों में शामिल हैं। वहीं, मेघराज लोहिया पूर्व पार्षद रह चुके हैं। इसके साथ ही 1999 के सरदारपुरा विधानसभा उपचुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने चुनाव लड़ा था। ऐसे में यहां वर्मा की जीत की राह आसान नहीं होगी। यहां मुकाबला काफी रोचक होने वाला है। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश जोशी वार्ड नंबर 40 से उम्मीदवार है। यहां उनका मुकाबला भाजपा के देवेंद्र सालेचा से है। सालेचा पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं। दोनों ही नेता अपनी-अपनी पार्टी में महापौर के दावेदारों में शामिल हैं। चचेरे भाई-बहन अलग-अलग वार्ड से लड़ेंगे चुनाव कांग्रेस से पूर्व मेयर कुंती देवड़ा ने वार्ड नंबर 99 से नामांकन दाखिल किया है। वहीं उनके चचेरे भाई मयंक देवड़ा 100 नंबर वार्ड से चुनाव लड़ेंगे। कुंती देवड़ा और मयंक देवड़ा दोनों चचेरे भाई-बहन है। ये भी माना जा रहा था कि पिछले नगर निगम के चुनावों में मयंक देवड़ा उपमहापौर की दौड़ में शामिल थे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी वे इस रेस में शामिल हो। वहीं वार्ड 98 में प्रशांत कच्छावा को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। वे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के रिश्तेदार हैं।