निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजनीतिक दलों ने चुनाव के संभावित उम्मीदवारों के पैनल तैयार कर लिए है। जोधपुर नगर निगम के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट कल जारी होने की संभावना है। निगम के 100 वार्डों के लिए करीब 600 लोगों ने दावेदारी की है। सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं, यहां 230 से ज्यादा लोगों ने दावेदारी जताई है। वहीं सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से सबसे कम आवेदन आए हैं, यहां 170 से ज्यादा लोगों ने दावेदारी की है। टिकट के लिए आवेदन करने वाले लोगों में से कई प्रोफेशनल और उच्च शिक्षित दावेदार भी शामिल हैं। 5 पीएचडी डिग्रीधारियों ने भी टिकट के लिए दावेदारी जताई है। इनमें डॉ. संजय गौड़ वार्ड 63, डॉ. तरुणा माथुर वार्ड 15, डॉ. शैलेजा परिहार वार्ड -71 और डॉ. अनिता परिहार ने वार्ड 100 से दावेदारी की है। सबसे ज्यादा टिकट के दावेदार वार्ड 98 से हैं। यहां 14 लोगों ने दावेदारी की है। वहीं वार्ड 14,16,21,36, 41,85 और 96 से दो-दो लोगों ने दावेदारी की है। सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम और सबसे ज्यादा टिकट के दावेदारी वाले वार्ड सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम और सबसे ज्यादा टिकट की दावेदारी वाले वार्ड जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम और सबसे ज्यादा दावेदारी वाले वार्ड