जोधपुर में 13 साल के स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। वह सिर दर्द का बहाना बनाकर स्कूल नहीं गया था। घर में एक कमरे में उसने फंदा लगा लिया। मां ने बेटे को फंदे से लटका देखा। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से हॉस्पिटल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसा राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र का है। थानाधिकारी रविंद्रपाल सिंह ने बताया- अग्निहोत्री कॉलोनी चौपासनी में रहने वाले स्टूडेंट ने 27 अगस्त को सुसाइड किया था। वह सरकारी स्कूल में 8वीं क्लास में पढ़ता था। परिजनों ने रिपोर्ट दी है। फिलहाल सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है। मां को फंदे पर लटका मिला बेटा पुलिस को दी रिपोर्ट में परिजनों ने बताया- बेटा गुरुवार को स्कूल नहीं गया था। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। बच्चे के पिता (किसान) हादसे के दिन जैसलमेर गए हुए थे। परिजनों का कहना है कि बच्चा मोबाइल ज्यादा चलाता था। मोबाइल पर गेम खेलने की लत थी। संभवतः इसके चलते डिप्रेशन में आकर उसने सुसाइड कर लिया। मृतक के एक भाई और एक बहन है। परिजनों ने उसकी मौत पर किसी भी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया है। ऐसे में पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद बच्चे की बॉडी को परिजनों को सौंप दी। परिजन उसकी बॉडी को जैसलमेर ले गए। जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।