राजस्थान के कोटा में सबसे बड़े पब्लिक पार्क छत्र विलास में मंगलवार सुबह 6 बजे एक लेपर्ड घुस गया। यह लेपर्ड 40 फीट ऊंचे जामुन के पेड़ पर चढ़ गया। लेपर्ड को नीचे लाने के लिए ट्रैंकुलाइज करना जरूरी था। वन विभाग की टीम ने लेपर्ड को ट्रैंकुलाइज करने के लिए 5 बार फायर किए, जिसमें से एक कामयाब हुआ। इसके बाद लेपर्ड बेहोश होकर नीचे लगाई नेट में गिर गया। डीएफओ प्रमोद धाकड़ ने बताया- कोटा के चिड़ियाघर से मंगलवार सुबह मादा पैंथर पिंजरे की खिड़की की जाली तोड़कर बाहर निकल गई थी। इसके बाद पास के सीवी गार्डन पहुंच गई थी। रेस्क्यू करने के बाद माथा पैंथर को चिड़ियाघर में लाए तो जाली टूटी होने की जानकारी मिली। वन विभाग ने शाम 7:30 बजे प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी। सबसे पहले देखिए- रेस्क्यू से जुड़ी PHOTOS लेपर्ड के पेट में डार्ट लगा, कुछ देर बाद बेहोश हुआ जानकारी के अनुसार- ट्रैंकुलाइज करने की पहली चार कोशिशें पेड़ के घने होने के कारण फेल हुई थीं। पांचवीं बार निशाना क्रेन पर चढ़कर लगाया गया। इस दौरान सामने से दूरी करीब 10 फीट थी। निशाना लेपर्ड के पेट में लगा। इसके करीब 20 मिनट बाद लेपर्ड बेहोश होकर नीचे लगाए जाल पर गिरा। 25 लोगों की टीम रेस्क्यू करने पहुंची थी डीएफओ प्रमोद धाकड़ ने बताया कि पार्क में लेपर्ड जामुन के पेड़ पर बैठा था। इस बात की संभावना है कि ये वो ही लेपर्ड है, जो कुछ दिन पहले माल रोड स्थित आर्मी एरिया और स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के पास नजर आया था। वन विभाग ने पहले पिंजरा भी लगाया था, लेकिन लेपर्ड उसमें कैद नहीं हुआ। मंगलवार को सीवी पार्क में हुए रेस्क्यू में दो डॉक्टरों के अलावा सीसीएफ, दो एसीएफ सहित 25 मेंबर्स की टीम थी। पूरा रेस्क्यू करीब साढ़े तीन घंटे चला। केयरटेकर को किया APO डीएफओ प्रमोद धाकड़ ने बताया- वन विभाग टीम, पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और गार्डन को आमजन से खाली कराया। सुबह करीब 7 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। 40-50 फीट ऊंचे पेड़ पर बैठे पैंथर को क्रेन की मदद से डॉक्टर त्रिलोक गोचर और डॉक्टर अखिलेश पांडेय ने ट्रेंक्यूलाइज कर सुरक्षित नीचे उतारा। बाद में उसे अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क के एनक्लोजर में रखा गया। मामले की जांच के लिए अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया- पैंथर के केयरटेकर वसीम को लापरवाही के चलते APO किया गया। ये खबर भी पढ़ें… खेत के तारों में फंसा लेपर्ड, तड़प तड़पकर मौत:दहाड़ सुनकर ग्रामीणों ने सूचना दी, रेस्क्यू टीम पहुंचने से पहले दम तोड़ा --------- लेपर्ड के रेस्क्यू से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…