झुंझुनूं | लायंस क्लब झुंझुनूं जीवन ने शुक्रवार सुबह 7:30 बजे बगड़ रोड स्थित नंदीशाला में गौ सेवा कार्यक्रम किया। यह आयोजन मार्केटिंग चेयरपर्सन प्रकाश सोनी के संयोजन और आर्थिक सहयोग से हुआ। इस दौरान क्लब सदस्यों ने गौ माता को हरी सब्जियां और हरा चारा खिलाकर सेवा की। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष डॉ. मुकेश एस मूंड, सचिव ओमप्रकाश मूंड, मेंबरशिप ग्रोथ चेयरपर्सन रणवीर सिंह गोदारा, दिविजा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।