भास्कर न्यूज | राज्यावास ग्राम पंचायत पीपली डोडियान के राउमावि पीपली डोडियान में खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद जयंती मनाई। बंटी शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। गांव से खेल कोटा से पिंकी अहीर के शारीरिक शिक्षक बनने पर प्रधानाचार्य मुकेशकुमार ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल पर भी ध्यान देना चाहिए। इस दौरान मेजर ध्यानचंद को हॉकी के जादूगर के रूप में याद किया। उनकी उपलब्धियों को भी याद किया गया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य कृष्ण गोपाल नंदवाना, महेंद्रकुमार रेगर, मनोहर अहीर, पुष्कर अहिर, संग्रामसिंह, देवकिशन पहाड़िया, रतन शर्मा, शिवलाल सहित खेल प्रेमी मौजूद थे।