भास्कर न्यूज | झुंझुनूं शहर के मंडावा मोड़ सर्किल का नाम बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर रख दिया है। विधायक राजेंद्र भांबू ने डॉ. भीमराव आंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों को इसके आदेश दिए। समिति संरक्षक महाबीर सानेल ने बताया कि शहर में एक भी सर्किल का नाम बाबा साहेब के नाम पर नहीं था। इसको लेकर सोसाइटी ने विधायक को ज्ञापन देकर मंडावा मोड़ सर्किल का नामकरण बाबा साहेब के नाम करने की मांग की। विधायक की अनुंशसा पर प्रशासन ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए। सानेल ने बताया कि सर्किल का नामकरण करने पर विधायक का समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सम्मान किया। इस दौरान सचिव रामनिवास जिंगोलिया, सुरेश गर्वा, रामस्वरूप सिंह, घनश्याम आर्य, मदन सोनल, सुखदेव सिंह सर्बा, बनवारी घोटड़, रूघाराम, रामदेव सिंह, केदारमल, सुभाष निर्मल, गगन, दुर्गेश हरीश मालसर, सागरमल सर्बा, महावीर अलीपुर, बजरंग खारिया, दयाराम तानाणियां मौजूद रहे। इसी तरह शहर के जिला परिषद सर्किल का नामकरण वीर झुझारसिंह के नाम पर किया है। विधायक राजेंद्र भांबू ने इसके आदेश संस्थान पदाधिकारियों को सौंपे। वीर झुझारसिंह संस्थान के पदाधिकारियों ने विधायक से नामकरण की मांग की। इसके बाद विधायक भांबू की पहल पर सर्किल का नामकरण किया गया। नामकरण के बाद संस्थान पदाधिकारियों ने विधायक का सम्मान किया। इस दौरान डॉ. हनुमान प्रसाद, शिक्षाविद डीवी शास्त्री, महेंद्र चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।