भास्कर न्यूज | बासनी कस्बे में नागौरी कौमी जमाअत बासनी का 13वां सामूहिक विवाह समारोह आगामी 14 और 15 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। संस्था के सदर हाजी हबीबुर्रहमान कालू वाले ने बताया कि सम्मेलन के लिए जोड़ों के पंजीयन का कार्य शुरू हो चुका है और अब तक 27 जोड़े पंजीकृत हो चुके हैं। सदर हबीब ने बासनी के लोगों से अपील की है कि जिन घरों में 21 साल का लड़का 18 साल की लड़की शादी के लायक है तो संस्था के दफ्तर में आकर अभिभावक उनका सम्मेलन में निकाह के लिए पंजीयन करवा सकते हैं। बासनी में सम्मेलन को लेकर तैयारी तेज हो गई है।