झुंझुनूं | भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की ओर से शुक्रवार को रोड नंबर 1 पर रक्षाबंधन पर विशेष रक्षा सूत्र कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोर्चे के जिला अध्यक्ष शोकत अली चौहान ने मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ हिंदू बहनों से अपनी कलाई पर पवित्र राखी बंधवाई। चौहान ने कहा कि रक्षाबंधन का यह आयोजन आपसी स्नेह, विश्वास और भाईचारे का प्रतीक बनकर राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश देता है। मोर्चा जिला अध्यक्ष ने कार्यक्रम में सभी धर्मों के बीच प्रेम, सद्भाव और साझा संस्कृति की भावनाओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला महामंत्री रुस्तम अली कांट, लुकमान खान गांगियासर, डॉ. शोकत अली, हाजी मो. अय्यूब, नगरमंडल अध्यक्ष खलील सिलावट, इकबाल खान, उस्मान गनी लादुसरिया, हाजी अब्दुल रहमान, मोम शाहिद फारूकी, अब्दुल वाहिद अब्बासी आदि उपस्थित रहे।