नगर निकाय चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन रहा। श्रीगंगानगर नगर परिषद के वार्ड नंबर 64 से कांग्रेस की महिला प्रत्याशी रूबी भानू नामांकन के लिए लाइन में लगी थीं। इसी दौरान गर्मी के कारण वह बेहोश हो गईं। कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और नाश्ता कराया। इस बीच, श्रीगंगानगर में कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपने पार्षद प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने नगर परिषद के सभी 65 वार्डों के लिए 65 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। वहीं भाजपा ने भी 65 वार्डों के लिए अपने 65 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।