बूंदी. नैनवां रोड स्थित रजतगृह कॉलोनी के श्रीशीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शुक्रवार को भगवान श्रीश्रेयांसनाथ स्वामी के मोक्ष कल्याणक दिवस पर निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। मंदिर समिति अध्यक्ष बिरधीचंद धनोप्या ने बताया कि सुबह भगवान का अभिषेक और विशेष शांतिधारा की गई। पहली शांतिधारा का लाभ कैलाशचंद, निर्मला, कपिल, बिंदू, अक्षत और विवान पांड्या ने लिया। दूसरी शांतिधारा का लाभ तरुण कुमार, सतफूल, सुमित कुमार, संजोली, सिद्धि-सिद्धम सेठिया ने लिया। तीसरी शांतिधारा का लाभ श्यामसुंदर, रूपेश, रुचि, संजय कुमार, मनीषा, अंशुल, इतिशा और अक्षत श्रीमाल ने लिया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीश्रेयांसनाथ स्वामी को सामूहिक रूप से निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। समाजबंधु मौजूद रहे।