पाली नगर निगम चुनाव को लेकर 530 उम्मीदवारों ने आवेदन जमा करवाएं है। खास बात यह है कि भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों को टक्कर देने के लिए इस बार चुनावी मैदान में 247 निर्दलीय भी मैदान में है। जिनमें कई दोनों पार्टियां से बागी होकर चुनावी मैदान में उतरे है। ऐसे में दोनों ही पार्टियों रूटे कार्यकर्ताओं को मनाने में जुटी है ताकि उनके जीत का समीकरण न बदले। 03 सितम्बर को नाम वापसी का अंतिम दिन है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि दोनों पार्टियां कितने प्रत्याशियों को बनाकर उनका नामांकन विड्रॉल करवाने में कामयाब होती है। कुल 530 नामांकन भरे गए नगर निगम चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्र सिंह नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को 454 आवेदन आए। कुल 530 नामांकन पत्र भरे गए है। 3 सितम्बर की दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लेने के इच्छुक प्रत्याशी आ सकते है। निर्दलीयों को चुनाव चिन्हों का आवंटन 4 सितम्बर को किया जाएगा। मतदान 9 और 11 सितम्बर को दो चरणों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। 14 सितम्बर को परिणाम जारी होगा। पाली नगर निगम का मतदान 11 सितम्बर को होगा।