हरियाणा के पलवल जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी ने एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। पिकअप में सवार श्रद्धालुओं की चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। मगर, तब तक 6 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी थी, जिनमें तीन महिलाएं शामिल है। इनमें मां-बेटा, चाची और ससुर भी शामिल। ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठे व्यक्ति की गर्दन पर पिकअप की बॉडी में फंस गई थी। लोगों ने पिकअप की बॉडी को काटकर व्यक्ति को बाहर निकाला। इसके अलावा 14 गंभीर घायल है, जिन्हें पलवल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से शुक्रवार को धार्मिक अनुष्ठानों के लिए निकले थे। सोमवार शाम को राजस्थान के खाटू श्याम और सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद ये सभी मथुरा के वृंदावन के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान केएमपी पर हादसा हो गया। पुलिस ड्राइवर को नींद आना इस हादसे का कारण मान रही है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे हुआ हादसा… पलवल सिविल अस्पताल में भर्ती घायल श्रद्धालुओं की PHOTO हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक फरार उधर, घटना के तुरंत बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, पिकअप चालक सुधीर भी फरार बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि संभवत: लगातार सफर करने के चलते ड्राइवर को नींद आ गई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। मृतकों के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… श्रद्धालुओं से भरा ट्रक खाई में पलटा, बच्ची की मौत:51 घायल, महिलाएं-बच्चे भी शामिल; करनाल से नैना देवी जा रहे थे, ऊना में हादसा हरियाणा के करनाल जिले के श्रद्धालुओं का 16 टायरा ट्रक हिमाचल के ऊना में खाई में पलट गया। ट्रक में 52 श्रद्धालु सवार थे। हादसा ऊना के पीरनिगाह के पास हुआ। ट्रक पलटते ही चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और श्रद्धालुओं को किसी तरह बाहर निकाला। (पूरी खबर पढ़ें)