झुंझुनूं | मारीगसर निवासी शंकरलाल मेघवाल के परिवार की मदद के लिए समाज के लोग आगे आ रहे हैं। शंकरलाल का पिछले दिनों असामयिक निधन हो गया था। वे परिवार में एकमात्र कमाने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी सुनीता, अविवाहित बेटी और बेटा रवि हैं। ग्रामीण प्रतिभा तलाश और करियर सेमिनार के संयोजक पवन आलड़िया और उनके साथियों ने पीड़ित परिवार के लिए सहायता का हाथ बढ़ाया। इस क्रम में एएसआई राजेंद्र मीणा, चंचल सिंह, सीनियर बैंक मैनेजर मुकेश आलड़िया, सुमित आलड़िया, डॉ. अजब सिंह, डॉ. दीपक तंवर, अंशु चुनवाल, संगीता आलड़िया, डॉ. रोहिताश और रमेश पंवार सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।