इस्लामपुर | कस्बे में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाए जाने वाले इस पावन पर्व पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी ओर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने अपनी बहनों को विभिन्न उपहार दिए और जीवनभर उनकी रक्षा करने का वचन दोहराया। बाजारों में देर शाम तक चहल-पहल व रौनक बनी रही। भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा और हर परिस्थिति में साथ निभाने का संकल्प लिया।