श्रीगंगानगर में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान जेल में बंद अपने भाइयों को भी बहनों ने राखी बांधी। बहने अपने भाइयों को राखी बांधते समय रो पड़ी। आंखों से आंसू निकल पड़े। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर लंबी उम्र की कामना की। बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की। वहीं, दूसरी ओर रायसिंहनगर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात जवानों को छोटी बच्चियों ने राखी बांधी। छोटी बच्चियों ने जवानों को राखी बांधी इधर, रायसिंहनगर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात जवानों को छोटी बच्चियों ने राखी बांधी। पृथ्वीसर बीएसएफ पोस्ट पर 23वीं बटालियन के कंपनी कमांडर शिवकुमार सहित फरीदसर सब-पोस्ट सीमा जन कल्याण समिति, रायसिंहनगर शक्ति केंद्र 22 पीटीडी से पहुंची बहनों और नन्हीं बच्चियों ने राखी बांधी। राखी बंधवाते समय जवानों के चेहरों पर खुशी के साथ भावुकता थी। बीएसएफ जवानों ने भरोसा दिलाया कि देश की सीमाओं की सुरक्षा उनका सर्वोच्च कर्तव्य है और वे हर परिस्थिति में मजबूती से डटे रहेंगे। राखी बांधकर सुख-समृद्धि की कामना की बहनों ने पारंपरिक दीपक जलाकर, रोली-अक्षत और मिठाई से भाइयों की आरती उतारी गई। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां बांधीं और उनकी सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने बहनों को दिए तोहफें भाइयों ने भी बहनों को गिफ्ट दिए। शहर में सजी-धजी बहनें राखी की दुकानों पर राखियां चुनती और मिठाई की दुकानों पर पसंद की मिठाइयां खरीदती नजर आईं। बाजारों में राखियों और मिठाइयों की अच्छी बिक्री हो रही है। पूरे श्रीगंगानगर में आज भाई-बहन के स्नेह का उत्सव छाया हुआ है।