बूंदी. आरटीयू कोटा ने रोडवेज डिपो के मुख्य प्रबंधक शोधकर्ता घनश्याम गौड़ को इंजीनियरिंग के इमेज प्रोसेसिंग एंड एनालिसिस क्षेत्र में पीएचडी की उपाधि दी है। उनका शोध विषय ‘डिजाइन एंड डेवलपमेंट ऑफ न्यू इमेज फ्यूजन एल्गोरिदम्स’ रहा। शोध कार्य प्रो. डॉ. जेबी शर्मा और डॉ. लोकेश थारानी के मार्गदर्शन में पूरा हुआ। गौड़ ने शोध के दौरान 4 अंतरराष्ट्रीय शोधपत्र प्रकाशित किए। उनका शोध स्रोतों से प्राप्त चित्रों को एकीकृत कर उच्च गुणवत्ता वाली छवि तैयार करने के लिए नए एल्गोरिदम और एडवांस ऑप्टिमाइजेशन तकनीक पर आधारित है। इसका उपयोग रिमोट सेंसिंग, मेडिकल इमेजिंग, सर्विलांस और डिफेंस क्षेत्र में किया जा सकता है।