डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा नगरपालिका चुनाव के तहत आज 35 मतदान केंद्रों पर मतदान चल रहा है। इधर वार्ड नंबर 9 स्थित इंदिरा कॉलोनी के स्कूल नंबर 1 मतदान केंद्र पर मतदान प्रक्रिया के दौरान गंभीर अव्यवस्था सामने आई है। मतदान शुरू होने के बाद से ही इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में बार-बार तकनीकी खराबी आने के कारण मतदान 3 बार प्रभावित हुआ, जिससे मतदाताओं में भारी रोष देखा गया। वही ईवीएम बदलने के बाद करीब 1 घंटे बाद मतदान फिर से शुरू हुआ। स्थानीय निवासी के अनुसार, सुबह मतदान प्रक्रिया शुरू होने के कुछ ही देर बाद 8 बजकर 10 मिनट पर 47 वोट दर्ज होने के बाद EVM मशीन अचानक बंद हो गई। इसके बाद मशीन को जैसे-तैसे चालू किया गया, लेकिन मात्र 10-15 वोट पड़ने के बाद यह दोबारा बंद पड़ गई। यही सिलसिला आगे भी जारी रहा और थोड़ी ही देर में तीसरी बार मशीन फिर से खराब हो गई। बार-बार मशीन बंद होने की वजह से मतदान केंद्र पर लोगों की लंबी कतारें लग गईं। परेशान होकर कई लोग बिना अपना वोट डाले ही वापस घर लौटने को मजबूर हो गए। इधर इसके बाद निर्वाचन विभाग की ओर से नई ईवीएम मशीन भेजी गई। मशीन बदलने के बाद करीब 1 घंटे बाद फिर से मतदान शुरू हुआ। लेकिन बार बार ईवीएम में खराबी आने से जहां मतदान प्रभावित हुआ वही मतदाताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सागवाड़ा नगरपालिका के 35 वार्डों में 99 प्रत्याशियों के बीच टक्कर है। भाजपा और कांग्रेस के साथ ही बीएपी और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। भाजपा से 35, कांग्रेस से 35 उम्मीदवार के बीच टक्कर है। वही 14 वार्डों में बीएपी के साथ त्रिकोणीय और 15 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ टक्कर है। सागवाड़ा नगरपालिका में कुल 25 हजार 56 मतदाता है, जो वोटिंग से अपने शहर की सरकार चुनेंगे। इसमें 12 हजार 627 पुरुष और 12427 महिला मतदाता है। इसके अलावा 2 थर्ड जेंडर वोटर्स भी है। सागवाड़ा नगरपालिका के आकड़े किस पार्टी से कितने प्रत्याशी