सवाई माधोपुर में मंगलवार शाम हुई झमाझम बारिश के बाद बुधवार सुबह बारिश थमी हुई नजर आई। मंगलवार शाम करीब 45 मिनट तक तेज बारिश हुई। इसके बाद बुधवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में जिले के 20 रेनगेज सेंटर पर कुल 318 MM बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बुधवार को सवाई माधोपुर में यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आज भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 26 अगस्त को राजस्थान के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। सुबह तक औसत 404.35 MM बारिश, तापमान 29 डिग्री बुधवार सुबह 8 बजे तक सवाई माधोपुर जिले में औसत 404.35 MM बारिश दर्ज हो चुकी है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 675 MM है। बुधवार सुबह शहर में बादल छाए रहे और तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।